प्रदेश में एक्टिव केस एक हजार पार, 193 नए संक्रमित मिले, रतलाम में भी कोरोना का संक्रमण फिर हुआ जारी…

0

News By – नीरज बरमेचा 

  • इंदौर में 100 से ज्यादा पॉजिटिव आए
  • 19 जिले में नए संक्रमित मिले

मध्य प्रदेश में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर डराने लगा है। गुरुवार को प्रदेश में 6329 जांच में 193 पॉजिटिव मिले है। इसमें इंदौर के सबसे ज्यादा 102 है। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या एक हजार पार हो गई है।

प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में संक्रमित/ संदिग्ध 25 मरीज भर्ती है। इनमें से 8 ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 46 हजार 302 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 34 हजार 552 ठीक हो गए। कोरोना के कारण 10 हजार 746 की जान जा चुकी है। गुरुवार को 117 मरीज ठीक हुए। प्रदेश में अभी 1004 एक्टिव केस है।
19 जिले में नए संक्रमित मिले

प्रदेश के 19 जिले में नए संक्रमित मिले है। इनमें बालाघाट में 7, बड़वानी में 2, बैतूल में 1, भोपाल में 28, दमोह में 1, डिंडौरी में 2, ग्वालियर में 9, होशंगाबाद में 2, इंदौर में 102, जबलपुर में 17, कटनी में 1, खरगोन में 1, मुरैना में 1, नरसिंहपुर में 5, रायसेन में 1, रतलाम में 2, सागर में 1, सीहोर में 3, उज्जैन में 7 मरीज मिले है।


रतलामी चुनावी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|