तीन दिन में रतलाम रेल मंडल में दो बड़ी रेल दुर्घटनाएँ, रेल यातायात बाधित, परिवर्तित मार्गो से रेल यातायात…

0

News By – विवेक चौधरी

रतलाम (सोमवार 18 जुलाई 2022) बीती रात दिल्ली मुम्बई के व्यस्त रेल मार्ग पर रतलाम-दाहोद रेलखण्ड में एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। दुर्घटना मंगलमहूड़ी यार्ड लिमखेड़ा अप लाइन के बीच रविवार देर रात लगभग 1 बजे एक मालगाड़ी के डिब्बों के पटरी से उतर जाने की वजह से हुई। जिसके कारण अप/डाऊन लाइन पर रेल यातायात अवरुद्ध हो गया है। ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन टूटने की जानकारी मिल रही है। घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी एवं रेलवे स्टाफ तुरंत मौके पर रवाना हो गए। एआरटी रतलाम से सोमवार सुबह 05.30 बजे दुर्घटना स्थरल पर पहुँच गई है।  इस मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से परिचालन किया जा रहा है। (देखें मार्ग परिवर्तित यात्री ट्रेनों की सूची) उल्लेखनीय है कि दिल्ली मुंबई रेल मार्ग एक व्यस्त एवं महत्वपूर्ण रेलमार्ग है, जिससे प्रतिदिन अनेकों यात्री एवं माल गाड़ियां गुजरती है दुर्घटना से इन गाड़ियों का यातायात प्रभावित हुआ है।

दो दिन पूर्व ही हुई थी दुर्घटना

विगत दो दिन में रतलाम रेल मंडल में दो बड़ी दुर्घटनाएं हो गई है। पहली दुर्घटना शुक्रवार 15 जुलाई की रात को हुई थी, जब गाड़ी संख्या 19329 इंदौर उदयपुर एक्सप्रेस रतलाम स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 01 पर आई थी और इंजन बदलने के समय SLR कोच डिरेल हो गया था। जिसके कारण रतलाम इंदौर रेलमार्ग से चलने वाली ट्रेनों को निरस्त एवं परिवर्तित मार्ग से चलाया गया था। दुर्घटना रतलाम स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्र 1 के समीप भक्तन की बावड़ी अंडरब्रिज के ऊपर हुई थी। वहाँ रेलवे ट्रैक काफी ऊँचाई पर है, जिससे कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। जिसमें जान माल की हानि भी हो सकती थी। रेलवे ने कोविडकाल में बंद पड़े रेल यातायात के समय में सुरक्षा मेंटेनेंस के कार्य करने के बड़े दावे किए थे, जिनपर अब प्रश्न चिन्ह लगता दिखाई दे रहा है। इन दुर्घटनाओं की उच्चस्तरीय जाँच की जानी चाहिए ताकि इनकी पुनरावृत्ति ना हो पाए।

निरस्त एवं परिवर्तित मार्ग से चलाई जा रही ट्रेनों की अपडेटेड सूची


रतलामी चुनावी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|