प्रतापनगर ओवरब्रिज पर वाहन दुर्घटना, ट्रक से टक्कर में पिता और मासूम पुत्री की मृत्यु…

0

News By – विवेक चौधरी 

रतलाम (शुक्रवार 12 अगस्त 2022) रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जहाँ सब तरफ खुशियाँ होती है, वहीं रतलाम के एक परिवार पर मातम का पहाड़ टूट पड़ा है। शहर के महू रोड स्थित प्रताप नगर ओवर ब्रिज पर शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक हादसा घटित हो गया। दुर्घटना में एक पिता और उसकी मासूम बिटिया की दुःखद मृत्यु हो गई है। मृतक मंगलम सिटी निवासी ओमवीर प्रजापति थे जिनके साथ उनकी 8 वर्षीया पुत्री युक्ति थी। दुर्घटना उनके दोपहिया वाहन के ट्रक से टक्कर से हुई थी। दुर्घटना के बाद काफी देर तक शव मौके पर ही पड़ा रहा, जिसे लेकर लोगों में आक्रोश हो गया था। बाद में पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में शव को एम्बुलेंस द्वारा ले जाया गया।दुर्घटना के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक ओमवीर प्रजापति उम्र लगभग 40 वर्ष और उनकी 8 वर्षीया बेटी युक्ति है। ओमवीर प्रजापति मंगलम सिटी में रहते थे और मंडी से सम्बंधित कार्य में थे। दुर्घटना के समय ओमवीर अपनी पत्नी सोनल प्रजापति जो डाक विभाग में कार्यरत है, को उनके ऑफिस से लेने अपनी बेटी युक्ति के साथ डाकघर जा रहे थे।ओवरब्रिज पर ट्रक से उनका दोपहिया वाहन टकरा गया। बताया जा रहा है कि ट्रक की गति तेज होने के कारण पिता पुत्री कई फीट दूर तक घसीटते हुए चले गए। ट्रक से कुचलकर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। और शव की स्थिति काफी दर्दनाक हो गई थी। हालांकि सूचना मिलने पर स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुँच तो गई थी लेकिन जिला अस्पताल से शव वाहन आने में हुई देरी की वजह से पिता पुत्री के क्षत-विक्षत शव करीब 1 घंटे तक मौके पर ही पड़ा रहा। जिससे उपस्थित लोग आक्रोशित हो गए थे।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|