News By – नीरज बरमेचा
रतलाम 21 अगस्त। जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरीजी महाराज 22 एवं 23 सितंबर के दो दिवसीय प्रवास पर रतलाम आएंगे। इस दौरान उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा दिया जाए। ये आग्रह मुख्यमंत्री शिवराजंिसंह चैहान एवं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को पत्र लिखकर किया गया है।
स्वामीजी के रतलाम आगमन की तैयारियां जोरशोर से जारी है। रविवार को कोठारी वास स्थित श्री रामायण भवन में प्रभु प्रेमी संघ एवं समन्वय परिवार की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। इसमें बताया गया कि अवधेशानंदजी के मुखारबिंद से 22 सितंबर को श्री बरबड़ हनुमान मंदिर के सामने स्थित विधायक सभागृह में प्रेरक प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। 23 सितंबर को इसी परिसर में दीक्षा का आयोजन होगा। बैठक में स्वामीजी के रतलाम प्रवास पर आयोजित कार्यक्रमों के सफलता पूर्वक संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया। आरंभ में संघ के पूर्व अध्यक्ष कैलाश व्यास ने विषय प्रवर्तन किया। उन्होंने अब तक किए गए पत्राचार का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया।
रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|




