मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में रतलाम जिला टॉप टेन में सम्मिलित…

0

News By – नीरज बरमेचा  

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के तहत कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के निर्देशन में माह जुलाई की रैंकिंग में रतलाम जिला टॉप टेन में सम्मिलित है शासन द्वारा जारी की गई रैंकिंग में 78.7 कुल वेटेज स्कोर के साथ जुलाई माह में शिकायतों के निपटारे मे जिले को सातवां स्थान प्राप्त हुआ है| 

नगर निगम तथा लोक निर्माण विभाग अव्वल स्थान पर

राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की माह जुलाई की जारी रैंकिंग में नगर निगम रतलाम तथा जिले के लोक निर्माण विभाग को अव्वल स्थान प्राप्त हुआ है नगर निगम कुल वेटेज स्कोर 92 .25 प्राप्त करके ए ग्रेड में है इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग द्वारा 87.95 कुल वेटेज स्कोर प्राप्त करके ए ग्रेड हासिल की गई है इसी प्रकार जिला पंचायत रतलाम भी टॉप टेन में सम्मिलित है जिला पंचायत द्वारा राज्य स्तरीय रैंकिंग के द्वितीय समूह में नवा स्थान प्राप्त करके ए ग्रेड हासिल की गई है|


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|