मेडिकल कॉलेज में कार्यरत डॉ. स्मृति तिवारी पांडे की “डी.एस. पैथोलॉजी लैब” को प्रशासन ने किया सील…

0

रतलाम 06 सितम्बर 2022/ कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के निर्देश पर एसडीएम संजीव पांडे द्वारा कार्रवाई करते हुए शहर के अलकापुरी शॉपिंग कांप्लेक्स स्थित डायग्नोस्टिक्स पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया गया है।

जांच करने के लिए पहुंचे एसडीएम पांडे ने पाया कि लैब की अधिकृत डॉ. स्मृति तिवारी पांडे द्वारा लैब संचालन किया जा रहा है। उनके द्वारा लैब में पोलूशन बोर्ड का प्रमाण पत्र एवं मेडिकल वेस्ट को मैनेज करने हेतु जो एग्रीमेंट अनिवार्य रूप से किया जाता है वह मौके पर लैब की संचालिका द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|