जानिए अब तक जिले में कितने इंच हुई बारिश…

0

News By – नीरज बरमेचा 

  • जिले में अब तक 43 इंच से अधिक वर्षा दर्ज
  • 24 घंटो के दौरान रावटी में हुई सर्वाधिक 105 मिलीमीटर बारिश

रतलाम 14 सितम्बर 2022/ इस मानसून सत्र में जिले में वर्षा का औसत पार हो गया है। जिले की सामान्य  औसत वर्षा 918 मिलीमीटर है जबकि इस वर्ष अब तक 1076.73 मिलीमीटर अर्थात 43 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है। गत वर्ष इसी अवधि तक जिले में 31 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई थी।

14 सितम्बर की सुबह 8.00 बजे समाप्त हुए 24 घंटो के दौरान जिले में औसतन लगभग 49.03 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान आलोट में 31 मिलीमीटर, जावरा में 47 मिलीमीटर, ताल में 46 मिलीमीटर, पिपलौदा में 15 मिलीमीटर, बाजना में 43 मिलीमीटर, रतलाम में 34 मिलीमीटर, रावटी में 105 मिलीमीटर तथा सैलाना में 71 मिलीमीटर, वर्षा दर्ज की गई।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|