News By – नीरज बरमेचा
- विधायक चेतन्य काश्यप ने फीता काटकर किया प्रदर्शनी का शुभारंभ
रतलाम 23 सितंबर 2022। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा रहे सेवा पखवाडे़ के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से आमजन को परिचित कराने के लिए प्रदर्शनी आयोजित की गई है। स्टेडियम मार्केट परिसर में इस प्रदर्शनी का शुभारंभ विधायक चेतन्य काश्यप ने फीता काटकर किया। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। विधायक काश्यप ने प्रदर्शनी के शुभारंभ समारोह में कहा कि देश को भाजपा ने जो नेतृत्व दिया है, वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व में से एक है। यह प्रदर्शनी एक ऐसे व्यक्तित्व के जीवन के बारे में है, जिसे पार्टी के हर कार्यकर्ता एवं नागरिकों को समझना आवश्यक है। कार्यकर्ता यह लक्ष्य रखे कि कम से कम दस लोगों को यह प्रदर्शनी दिखाए। प्रदर्शनी में मोदीजी के जीवन चरित्र का पूरा वर्णन है। उन्होंने देश को गुजरात मॉडल दिया है। राजनीतिक कार्यकर्ता के लिए यह जानना आवश्यक है कि हम जिस नेतृत्व के साथ खड़े है, वह क्या काम कर रहा है। उसकी कार्यशैली क्या है और जनता के बीच हमें उनका क्या संदेश ले जाना है। कार्यकर्ता और आमजन जब इस तरह के व्यक्तित्व को देखेंगे, तो उन्हें निश्चित रूप से गर्व होगा।
काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व को शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है। आज जो प्रदर्शनी हमने देखी, उसमें प्रधानमंत्री मोदीजी के जन्म से लेकर आज तक के कार्य और जीवन चरित्र का पूरा चित्रण है। महापौर प्रहलाद पटेल ने इस मौके पर प्रधानमंत्री जी शतायु होने की कामना की। उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन अनुकरणीय है।
————————
प्रबुद्धजन एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन
रतलाम 23 सितम्बर 2022। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस से मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत प्रबुद्धजन एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन होगा। बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक तुषार कोठारी ने बताया कि सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व विजन, नीतियों एवं उपलब्धियों पर चर्चा होगी। सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं उज्जैन संभाग प्रभारी कान्तदेवसिंह सम्बोधित करेंगे। सम्मेलन का आयोजन 24 सितम्बर को सायं 4 बजे रंगोली सभागृह में किया गया है। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी।

रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



