News By – नीरज बरमेचा
रतलाम 26 सितम्बर । श्री कालिका माता मंदिर परिसर में 26 सितम्बर से 09 अक्टूबर 2022 तक लगने वाले 14 दिवसीय श्री कालिका माता नवरात्रि मेले का भव्य शुभारंभ विधायक रतलाम शहर चेतन्य जी काश्यप के मुख्य आतिथ्य, महापौर प्रहलाद जी पटेल की अध्यक्षता, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत जी कोठारी, निगम अध्यक्ष मनीशा शर्मा के विशेष आतिथ्य, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास (गुड्डू भैया), राजस्व समिति प्रभारी दिलीप कुमार गांधी, जलकार्य एवं सीवरेज समिति प्रभारी भगतसिंह भदौरिया, शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ समिति प्रभारी अनिता कटारा, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी विशाल शर्मा, विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी अक्षय संघवी, शहरी गरीबी उपशमन सामाजिक कल्याण प्रकोष्ठ समिति प्रभारी, पार्षदगण की व पार्षदगणों की उपस्थिति में विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

विधायक रतलाम शहर काश्यप ने इस अवसर पर कहा कि रतलाम नगर का श्री कालिका माता मेला आस्था से जुड़ा है, इस मेले में धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सांस्कृतिक आयोजन भी आयोजित होते है। नवरात्री मां की आराधना का पर्व होता है हम नौ दिन मां की आराधना अलग-अलग रूपों में करते है तथा विजया दशमी पर असुर शक्तियों का विनाश कर विजय प्राप्त करते है हम सभी को असुर शक्तियों के विनाश के साथ-साथ नगर का प्रत्येक क्षेत्र में विकास कर विजयश्री प्राप्त करना होगा।
महापौर प्रहलाद पटेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, मेले दिलों को जोड़ते हैं, हमें आने वाली पीढ़ी के लिये मेलों को सहेजने के साथ इनका विस्तार करना होगा। नगर निगम परिषद हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का कार्य कर रही है। वर्तमान निगम परिषद ने 10 दिवसीय मेले को बढ़ाकर शरद पूर्णिमा तक आयोजित किये जाने का निर्णय लिया है ताकि मेले में आने वाले व्यापारियों का भरपुर व्यापार हो साथ नागरिकों का भी भरपुर मनोरंजन हो।
निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर सभी को नवरात्र पर्व की बधाई देते हुए कहा कि नवरात्री का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है, हमें बुराई को दूर करने के लिये मां की आराधना करनी चाहिये भगवान श्रीराम ने भी रावण पर विजयश्री प्राप्त करने के लिये मां की आराधना की थी।
प्रांरभ में अतिथि, महापौर परिषद सदस्य, पार्षदगणों का स्वागत उपायुक्त विकास सोलंकी, निगम अधिकारी, श्री कालिका माता सेवा मण्डल ट्रस्ट के पदाधिकारी राजेन्द्र शर्मा, गणपतलाल शर्मा ने पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से किया। मेला शुभारंभ पश्चात निगम रंगमंच पर श्री कालिका माता सेवा मण्डल ट्रस्ट की बालिकाओं द्वारा गरबा नृत्य किया गया। कार्यक्रम का संचालन आशीष दशोत्तर ने किया व आभार सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास ‘‘गुड्डू भैया’’ ने माना।

रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



