जानिए ऐसा क्या हुआ की कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी को बैठना पड़ा घुटनो पर…

0

News By – नीरज बरमेचा

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर शतायु मतदाताओं के सम्मान में कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने अपने घुटनों पर बैठ शतायु मतदाताओं का अभिवादन कर उनके साथ इस पल को यादगार बनाते हुए फोटो खिचवाया|  

रतलाम 01 अक्टूबर 2022/ अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिले के शतायु मतदाताओं का सम्मान किया गया। मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुआ जहां कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा शतायु मतदाताओं का शाल, श्रीफल और अभिनंदन पत्र से सम्मान किया। इस अवसर पर गंगाबाई, 108 वर्षीय नागुलाल, 103 वर्षीय गीताबाई का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में एडीएम एम.एल. आर्य, एसडीएम संजीव पांडे, तहसीलदार अनीता चौकोटिया, सुपरवाइजरसुरेश पटेल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सकने वाले शतायु मतदाताओं का उनके घर पहुंचकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर लाइव प्रसारण से मुख्य निर्वाचन आयुक्त का उद्बोधन देखा व सुना गया।

 


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|