रतलाम में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने फोरलेन पर काम कर रहे मजदूरों को कुचला, 4 की मौके पर मौत, 8 घायल…

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है यहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर काम कर रहे एक दर्जन मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में 4 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 8 अन्य मजदूरों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वो जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। वहीं मजदूरों को कुचलने के बाद तेज रफ्तार काम अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई। घटना जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र के जमुनिया फंटे के पास की है। हादसे में जिन मजदूरों की मौत हुई है वो यूपी के अलीगढ़ के रहने वाले बताए गए हैं। इस घटना के बाद कोहराम मच गया और खून से लथपथ घायल मजदूरों को एंबुलेंस व अन्य वाहनों से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

सड़क पर काम कर रहे थे मजदूर
जानकारी के मुताबिक सभी मजदूर जमुनिया फंटे के पास फोरलेन सड़क पर साईडिंग का काम कर रहे थे। सड़क पर हो रहे काम के कारण घटनास्थल से करीब 100 मीटर पहले संकेतल भी लगाए गए थे लेकिन इसके बावजूद तेज रफ्तार से कार आई और सड़क पर साइडिंग के काम में लगे करीब एक दर्जन मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। कार मजदूरो को कुचलते हुए अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना वीभत्स था कि 4 मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सभी मजदूर एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। मृतक यूपी के अलीगढ़ के रहने वाले है।

घटना के बाद मचा कोहराम, चीख पुकार
बेलगाम कार के मजदूरों को कुचलने के बाद कोहराम मच गया। सड़क पर मजदूरों के शव और खून से लथपथ पड़े घायल मजदूरों को देख लोगों की रूह कांप गई। घटना का पता चलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस व अन्य वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि घटना में 4 मजदूरों की मौत हुई है और 8 अन्य मजदूर घायल हुए हैं जिनमें से 3 की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना भी अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। खबर है कि आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

विधायक दिलीप मकवाना, कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों से मिले, उनकी कुशलक्षेम पूछी

रतलाम 15 नवंबर 2022/ मंगलवार को रतलाम महू फोरलेन पर दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों की कुशलक्षेम जानने विधायक दिलीप मकवाना, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी शाम को जिला चिकित्सालय पहुंचे, उनके उपचार का जायजा लिया। इस दौरान मौजूद सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर को घायलों के बेहतर से बेहतर उपचार के लिए निर्देशित किया। जिन घायलों को इंदौर उपचार की आवश्यकता थी उनको तत्काल इंदौर भिजवाने के निर्देश सिविल सर्जन को दिए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी भी मौजूद थे।

 


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|