कड़कड़ाती ठण्ड और ठिठुरते बच्चे! आखिर कब जागेगा का प्रशासन…

0

News By – विवेक चौधरी

रतलाम, शुक्रवार 09 दिसम्बर 22। अब पूरे प्रदेश में ठंड अपना असर दिखाने लगी है। प्रदेश के कई संभागों और जिलों में ठण्ड और कोहरे का प्रकोप अपना असर दिखाने लगा है। ऐसे में मावठा भी अपनी रंगत दिखा सकता है। पिछले कई दिनों से मध्यप्रदेश के अनेक स्थानों पर में शीत के बढ़ते प्रकोप की वजह से वहाँ के स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। कक्षा नर्सरी से कक्षा बारहवीं तक के स्कूल के समय का बदलाव किया गया हैं। उज्जैन कलेक्टर का तो आदेश आगामी 31 जनवरी तक के लिए है। वहाँ जारी किए आदेश के तहत अब सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे बीच ही स्कूलों का संचालन किया जा सकेगा। लेकिन शायद रतलाम प्रशासन को अभी तक यह ठण्ड महसूस नहीं हुई है क्योंकि अभी तक यहाँ स्कूल के समय में बदलाव के कोई आदेश जारी नहीं हुए है। जबकि यहाँ पारा गिरते जा रहा है।

कब जागेगा प्रशासन?

बड़ा प्रश्न यह है कि जब बढ़ती ठण्ड को सब महसूस करने लगे है, चाय की चौपालों से लेकर कार्यालयों के गलियारे तक बढ़ती ठण्ड की चर्चा हो रही है तो यह बात प्रशासन के जिम्मेदारों तक क्यों नहीं पहुँच रही है? सुबह साढ़े छह बजे से ही शहर की सड़कों से लेकर कॉलोनियों की गलियों तक स्कूली वाहनों की आवाजाही प्रारम्भ हो जाती है। विभिन्न स्थानों से लेकर बच्चों को स्कूल तक पहुँचाने वाले ऑटोरिक्शा में ठण्डी हवा से बच्चे ठिठुर रहे है। तिरुपति नगर के एक पालक ने बताया कि उनकी बच्ची को लेने सुबह 7 बजे ऑटो वाला आ जाता है, ऐसी कड़कड़ाती ठण्ड में बच्चों को स्कूल भेजना पड़ता है। बच्चे बीमार पड़ रहे है। ऐसे में स्कूल के समय का बदलाव हो तो राहत मिले। सूत्रों के अनुसार कई स्कूल प्रबंधन का कहना है कि वो प्रशासन की ओर से आदेश की प्रतीक्षा कर रहें है। अपनी ओर से समय में बदलाव कर देने के बाद यदि प्रशासन का नया आदेश आ जायेगा तो फिर से समय में बदलाव करना पड़ सकता है। ऐसे में देखना है कि जिला प्रशासन की इन छोटे मासूम बच्चों पर कब कृपादृष्टि पड़ेगी और वो कब जागेगा? लेकिन तबतक सुबह सबेरे कड़कड़ाती ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल जाने की तपस्या जारी रखनी पड़ेगी।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|