News By – नीरज बरमेचा
घटना का विवरण – महिला थाना रतलामपर दिनांक 21/11/2022 को आरोपी कमलेश्वर डोडियार के विरूद्धपीड़िता कोशादी का झांसा देकर लगातार शारीरीक शोषण करने के संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार परअपराध क्रमांक 61/22 धारा 376(2)(n), 469, 506, 294, 500 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही – पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सैलाना के मार्गदर्शन में आरोपी कीगिरफ्तारी एवं अनुसंधान हेतु विशेष टीम का गठन किया गया। आरोपी कमलेश्वर डोडियार शातिर होकर अपराध पंजीबद्ध दिनांक से ही फरार हो गया था। जो लगातार अपनी पहचान छिपाकर मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के जंगलो में छिपता फिर रहा था, जिसे कई बार टीम द्वारा पकड़ने का प्रयास किया गया जो घने जंगल एवं पहाड़ी इलाका होने से पुलिस को चकमा देने में सफल हो रहा था। विशेष टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु मुखबीर तंत्र सक्रिय किया गया। मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी कमलेश्वर पिता ओंकारलाल डोडियार निवासी ग्राम राधाकुंआ थाना सरवन जिला रतलामकोगिरफ्तार किया गया, जिसे माननीय न्यायालय पेश कर पीआर प्राप्त किया जावेगा।
गिरफ्तार आरोपीगण – कमलेश्वर पिता ओंकारलाल डोडियार निवासी ग्राम राधाकुंआ सरवन जिला रतलामशातिर एवं अपराधिक प्रवृत्ति का बदमाश है, जो अपना रसुख दिखाकर भोली भाली जनता को झांसा देकर इस प्रकार के अपराध को अंजाम देता है।
सराहनीय भूमिका – आरोपी को गिरफ्तार करने मेंनिरी.अय्यूब खान,उनि.अमित शर्मा,उनि. जितेंद्र चौहानसाइबर सेलप्रभारी, प्र.आर.228 शैलेंद्र सिंहसोलंकीथाना सरवन, प्र.आर.496 मनीष, प्र.आर.447हिमांशु, आर. विपुलभावसारसायबर सेल, आर. 289 रवि चंदेल, आर.324 हिम्मत सिंह, आर राहुल पाटीदार सायबर सेलकी महत्वपूर्ण भूमिका रहीजिन्हे पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा पृथक से भीपुरूस्कृत किया जायेगा।

आपराधिक रिकार्ड आरोपी कमलेश्वर पिता ओंकारलाल डोडियार –
| क्र. | थाना | अपराध क्रमांक | धारा |
| 01 | सरवन | 144/2018 | 147,148,323,452,354,354-ए, 506 भादवि |
| 02 | सरवन | 02/2021 | 147,148,353,332,336,188 भादवि व 3(2)क सार्व.सम्पति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 |
| 03 | सरवन | 168/2021 | धारा 188 भादवि |
| 04 | रावटी | 166/2018 | 147,353,341 भादवि |
| 05 | रावटी | 273/2018 | धारा 295-ए भादवि |
| 06 | शिवगढ़ | 278/2020 | 323,295,147,188,506 भादवि |
| 07 | सैलाना | 322/2021 | 188 भादवि |
| 08 | सैलाना | 326/2021 | 188 भादवि |
| 09 | डीडीनगर | 400/2021 | 188,269,270 भादवि व 51(b) आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 |
| 10 | पेटलावद
(झाबुआ) |
135/2020 | 147,148,341,353,332, 427,506 भादवि व 3(2)क सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 |
| 11 | थाना आई.ए. रतलाम | 431/2016 | 294,323,506,34 भादवि |
| 12 | महिला थाना रतलाम | 61/2022 | 376(2)एन,469,506,294,500 भादवि |

रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



