बहुचर्चित खाद लूट काण्ड के फरीदायी द्वारा आत्महत्या की घटना….

1

News By –  विवेक चौधरी 

रतलाम/आलोट, जिले के आलोट तहसील में काँग्रेस विधायक एवं उनके साथियों के द्वारा लगभग तीन माह पहले हुई बहुचर्चित खाद लूट काण्ड में उस समय अचानक मोड़ आया जब इस घटना के फरयादी भगतराम यदु ने  खाद गोदाम में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की सूचना मिलने पर आलोट पुलिस मौके पर पहुँचकर तफ्तीश में जुट गई तथा पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए आलोट हॉस्पिटल भिजवाया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मृतक आलोट के सरकारी खाद  गोदाम में पदस्थ था। जानकारी मिल रही है कि मृतक कल से ही अपने घर नहीं गया था। आज सुबह सबसे पहले गोदाम के आसपास के लोगो जब इसकी जानकारी मिली तो उनके द्वारा मृतक की पत्नी और पुलिस को सूचना दी गई।

ज्ञातव्य है कि 10 नवम्बर 2022 को रतलाम जिले के आलोट में खाद गोदाम में खाद की किल्लतों के चलते काँग्रेस विधायक एवं साथियों द्वारा खाद लूटने की घटना हुई थी। लूटकाण्ड की पुलिस रिपोर्ट मृतक भगतराम यदु द्वारा की गई थी। आलोट पुलिस द्वारा आलोट के  विधायक मनोज चावला, पूर्व जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र सिंह जादोन सहित अन्य लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। प्रकरण की विवेचना के चलते आलोट विधायक मनोज चावला एवं कांग्रेसी नेता एवं एडवोकेट योगेंद्र जादोन फिलहाल इंदौर जेल में है।

 

 


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|


 

 

1 टिप्पणी

  1. ये आत्महत्या नहीं है ये हत्या का मामला लगता है इसकी जांच सीबीआई से कराई जाना चाहिए

Comments are closed.