रेलवे स्टेशन का नवनिर्मित न्यू एंट्री रोड का उद्घाटन एवं नवीनीकृत डॉट की पुलिया का हुआ लोकार्पण…

0

News By –  विवेक चौधरी 

सांसद गुमानसिंह डामोर एवं विधायक काश्यप द्वारा नवनिर्मित न्यू एंट्री रोड का उद्घाटन एवं नवीनीकृत डॉट की पुलिया का लोकार्पण किया गया

रतलाम 15 फरवरी 2023/  पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के रतलाम जंक्शन पर प्लेटफार्म क्रमांक 04 की ओर जाने के लिए नवनिर्मित न्यू  एंट्री रोड का उद्घाटन एवं नवीनीकृत डाट की पुलिया का लोकार्पण सांसद रतलाम झाबुआ गुमानसिंह डामोर द्वारा महापौर प्रहलाद पटेल एवं विधायक चेतन्य कुमार काश्यप की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

अतिथियों द्वारा जिस सड़क का उद्धाटन किया गया वह लगभग 500 मीटर लंबी एवं 05 मीटर चौड़ी है तथा इस कार्य में लगभग रु 90 लाख  की लागत आई है । इसी प्रकार नवीनीकृत डाट की पुलिया की लागत लगभग 10 लाख रुपए है।

अतिथियों द्वारा रेलवे द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की तथा कहा कि रेलवे द्वारा जो ये कार्य किए गए हैं वो यात्रियों के साथ ही साथ आम नागरिकों के लिए भी काफी उपयोगी होगा तथा रेलवे स्टेशन की ओर आने में कभी कभी जो जाम की समस्या बनती है उससे निजात मिलेगा। उद्घाटन एवं लोकार्पण के उपरांत अतिथियों, मंडल रेल प्रबंधक एवं अन्य अधिकारियों द्वारा नवनिर्मित सड़क के किनारे वृक्षारोपण भी किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार सहित मंडल के सभी शाखाधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी, मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति एवं स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ ही साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक तथा यात्री भी उपस्थित रहे।

 

 


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|