News By – नीरज बरमेचा
आज दिनांक 20/02/2023 को रतलाम जिले में स्टेट फार्मासिस्ट एसोसिएशन के द्वारा रतलाम जिले में कलेक्टर महोदय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन, व मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता महोदय को फार्मासिस्ट कर्मचारियो कि समस्या को 10 सूत्रीय ज्ञापन के द्वारा अवगत करवाया गया। इस अवसर पर रतलाम जिले के समस्त फार्मासिस्ट उपस्थित थे।
एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष नवजोतसिंह कुशवाह ने बताया कि फार्मासिस्ट संवर्ग के वेतनमान संशोधन, एनआरएचएम फार्मासिस्ट के नियमितीकरण, संविदा फार्मासिस्ट के नियमितीकरण एवं पृथक फार्मासिस्ट संचालनालय बनाने की मुख्य मांगे सरकार के सामने रखी गई है, अगर सरकार उक्त मांगो का निराकरण नही करती है तो आगामी 13 मार्च से संपूर्ण प्रदेश के फार्मासिस्ट हडताल करने के लिए मजबूरीवश बाध्य हो जाएगे जिससे कि प्रदेश कि जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड सकता है क्योकि प्रदेश के समस्त शासकीय अस्पतालो में मिलने वाली निशुल्क दवा एवं निशुल्क वैक्सिनेशन, शासकीय अस्पताल व मेडिकल कॉलेजो के अतिमहत्वपूर्ण कार्य प्रभावित होने कि संभावना है। उक्त मांगो केा लेकर फार्मासिस्ट लंबे समय से सरकार से अनुरोध कर रहे है परन्तु सरकार द्वारा लगातार उपेक्षा करने के चलते फार्मासिस्ट चरणबद्ध आंदोलन हेतु मजबूर हो गए है।



रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



