प्रदेश की विधानसभा को हाईटेक बनाने की पहल, ऑनलाइन प्रश्न पूछने में सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत आगे…

0

News By – विवेक चौधरी

रतलाम। मध्य प्रदेश की विधानसभा को हाई टेक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। टेबलेट और पेन ड्राइव के माध्यम से बजट की कॉपी दी जाएगी। प्रश्नों को पूछने का विकल्प ऑनलाइन तो रहेगा ही। लेकिन ऑनलाइन प्रश्न पूछने में जिले के आदिवासी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले युवा विधायक आगे चल रहे है। जिले के सैलाना विधायक हर्ष विजय गेहलोत (गुड्डू) ने ने अपने सभी सवाल ऑनलाईन लगाए है। ऑनलाइन सवाल लगाने में प्रदेश के 9 अग्रिम विधायकों में सैलाना विधायक गुड्डू शामिल है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश की विधानसभा को हाईटेक बनाते हुए इस बार पहली बार सभी विधायकों को टेबलेट पर बजट दिया जाएगा। वहीं ऑनलाईन प्रश्न लगाने के लिए भी विधायकों को प्रोत्सहित किया जाएगा।

इस बजट सत्र में ऑफलाइन से ज्यादा ऑनलाइन प्रश्न

मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से शुरू हो रहा हैं। इस दौरान सदन में 13 बैठके होगी। प्रतिदिन के प्रश्नकाल के लिए विधायकों को ऑनलाईन एवं ऑफ़लाईन प्रश्न लगाने का विकल्प दिया है। इस सत्र में  कुल 3704 प्रश्न विधायकों ने लगाए हैं। इसमें से 1870 प्रश्न विधायकों द्वारा ऑनलाईन लगाए है, जो कुल आफलाईन (1834) प्रश्नों से ज्यादा है। विधायक गुड्डू के अनुसार दिसंबर 2016 से ऑनलाईन सुविधा शुरू होने के बाद यह पहली बार है जबऑनलाईन प्रश्नों की संख्या ऑफ़लाईन प्रश्नों से ज्यादा हैं।

इस सत्र में गुड्डू के सभी प्रश्न ऑनलाईन

प्रदेश के जिन 9 विधायकों ने अपने 100 प्रतिशत प्रश्न ऑनलाइन लगाए है। इनमें कुँवर रविन्द्र सिंह तोमर भिड़ौसा,  हर्ष यादव, कल्पना वर्मा, लखन घनघोरिया, राज्यवर्धन सिंह, प्रताप ग्रेवाल, डॉ. हिरालाल अलावा, हर्ष विजय गेहलोत, यशपाल सिंह सिसोदिया शामिल हैं। रतलाम जिले से एक मात्र सैलाना विधायक हर्ष विजय गेहलोत है जिन्हानें अपने सभी 48 प्रश्न ऑनलाईन लगाए हैं। विधायक हर्ष विजय गेहलोत ने बताया 48 प्रश्नों में पशुपालन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जलसंधासन, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पीएम सड़क योजना सहित अनेक विभागो से संबधित प्रश्न लगाए गए हैं जिनसे जनता को लाभ हो सके। 

 

 


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|