News By – विवेक चौधरी
रतलाम। पश्चिम रेलवे का रतलाम स्टेशन बड़ी संख्या में यात्रियों के आवागमन का स्थल है। मंडल मुख्यालय होने के साथ इस स्टेशन पर आसपास के जिलों के यात्रीगण बड़ी संख्या में आते जाते है। जहाँ सुरक्षा व्यवस्था के माकूल इन्तेज़ाम होना लाज़मी है। लेकिन रविवार की रात को स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 के बाहर साधारण टिकिट विंडो के पास के क्षेत्र में दो बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। ये बदमाश निरपराध यात्रियों को पकड़कर मारपीट करते रहे। बदमाशों पर चाकू मारने का भी आरोप है। और उनके कब्जे से चाकू बरामद होने की भी बात सामने आई है। स्टेशन परिसर का महत्वपूर्ण स्थल होने के बावजूद भी मौके पर सुरक्षा बल मौजूद नहीं था। सूचना मिलने पर आरपीएफ मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़कर पहले आरपीएफ थाने और बाद में जीआरपी के पास ले जाया गया। घटना का वीडियो भी जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
जहाँ जिले की कानून व्यवस्था पर पहले से ही रडार पर हो और वहीं रेलवे स्टेशन के ऐसे क्षेत्र में, जिस जगह आम यात्रियों की आवजाही होती हो, पर खुलेआम उपद्रव हो, चिंताजनक बात है। यह स्थान ऐसा है जहाँ से बड़ी संख्या में यात्री गुजरते है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी होते है। रेलवे के जिम्मेदारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसे स्थान पर नियमित रूप से सुरक्षा बल उपस्थित रहें। यदि मौके पर सुरक्षा बल के जवान होते तो शायद बदमाशों की मारपीट करने की हिम्मत ना होती। वीडियो में बदमाशो बेखोफ देखा जा सकता है। दोनों बदमाश पड़ोसी जिले अलीराजपुर और खरगोन के बताए गए है। पूछताछ में आरोपितों के नाम इमरान पुत्र इख्तियार निवासी पशुपति मार्ग जिला आलीराजपुर व सद्दाम पुत्र याकूब निवासी ग्राम अमलाथा कसरावद जिला खरगोन होना बताया गया है। दोनों आरोपितों का आपराधिक रिकार्ड भी निकाला जा रहा है।



रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



