प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए जावरा में प्रीमियर ऑइल मिल की दीवार को किया ध्वस्त….

0

News By – विवेक चौधरी 

रतलाम। प्रशासन ने जिले की एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए जावरा में प्रीमियर ऑइल मिल की बाउंड्री वाल को आज सुबह ध्वस्त कर दिया। सुबह सबेरे प्रशासन के अमले को खड़ा देख जनता में चर्चा का विषय बनने लगा था। आज सुबह कार्यवाही करते हुए जावरा नगर में बन रहे रेलवे ओवरब्रिज निर्माण में बाधक बन रहे प्रीमियम मिल की दीवार को ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस बल की उपस्थिति में शासकीय अमला अल सुबह मौके पर पहुँच गया था। जेसीबी व पोकलेन से दीवार ध्वस्त कर मलबा हटाया गया। बताया जब्रह है कि इस बेशकीमती जमीन पर भूमाफियाओं एवं अन्य को लेकर कब्जे एवं मालिकाना विवाद भी चल रहा था। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके मूल मालिक पाकिस्तान चले गए है। और उनके जाने का बाद अलग अलग समय पर इस सम्पत्ति के दावेदार सामने आते रहें है। इसमें राजनैतिक ऐंगल भी बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिल के शासकीय अधिग्रहण को लेकर विगत 2 दशक से कवायद चल रही है। इस भूमि का मामला विधानसभा में भी उठ चुका है।

विगत दिनों रतलाम कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के नेतृत्व में भू माफियाओं के खिलाफ निरन्तर कार्यवाही की जा रही है। बताया जा रहा है कि जावरा चौपाटी से शहर की ओर जाने वाले मार्ग पर जो रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है, उसमें भी इस दीवार से बाधा आ रही थी तथा सर्विस रोड बनाने में दिक्कत आ रही थी। इसके अतिरिक्त उक्त दीवार भी जर्जर हो चुकी थी, जिससे दुर्घटना की भी सम्भावना बनी रहती थी। प्रशासन के द्वारा हुई औचक कार्यवाही से भू माफियाओं में हड़कंप मच गया तथा शहर में चर्चा का विषय बन गया। देखना दिलचस्प होगा कि प्रशासन भूमि पर कब्जा कर आगे क्या योजना बनाता है। क्योंकि मामला कोर्ट में भी था और इस दीवार एवं भूमि को बस स्टैंड के विस्तार और रेल्वे ओवरब्रिज के यथायोग्य निर्माण से जोड़कर देखा जा रहा है। साथ ही इस भूमि का मूल्य करोड़ो में है।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|