News By – नीरज बरमेचा
- दो पहिया वाहन चोरी करने वाले अंतर्जिला वाहन चोर
- गिरफ्तार स्टेशन रोड रतलाम पुलिस ने जप्त किये चार वाहन
रतलाम जिले में लगातार हो रही वाहन चोरियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम सिध्दार्थ बहुगुणा ने सभी थाना प्रभारियो को आदेशित किया है । इस विषय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनिल पाटीदार व नगर पुलिस अधीक्षक हेमन्त चौहान द्वारा लगातार निर्देश जारी किये जाते रहे है । इसी तारतम्य में थाना प्रभारी स्टेशन रोड किशोर पाटनवाला के नेतृत्व में दो पहिया वाहन चोरी करने वाले अंतर जिला गिरोह को पकडने में थाना स्टेशन रोड रतलाम पुलिस को सफलता प्राप्त हुई ।
थाना स्टेशन रोड रतलाम की पुलिस टीम ने मुखबीर सूचना पर निर्मल पिता राधेश्याम पाटीदार उम्र 24 साल निवासी गंगाखेडी थाना सीतामऊ जिला मन्दसौर तथा बंटी पिता दशरथ पाटीदार उम्र 24 साल निवासी ग्राम टकरावद थाना नारायणगढ जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया । इनसे चोरी के कुल चार दो पहिया वाहन जप्त हुए हैं । जिसमें दो थाना स्टेशन रोड रतलाम तथा दो नीमच जिले से चुराये गये हैं।
वारदात का तरीका- पुलिस टीम ने जब उक्त दोनों आरोपीयों से घटना के विषय में पुछताछ की तो उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी घर से झगडा कर भागे हुये हैं व किराये के मकान में मन्दसौर में रह रहे हैं । ये लोग ट्रेन से रतलाम शहर आये थे तथा अपने साथ तीन चार अलग अलग चाबियां रखते हैं । जहां पर अत्यधिक मोटर साईकिल खडी रहती हैं वहां पर गाडियों में अपने पास की चाबियां लगा लगाकर खोलने का प्रयास करते हैं । जिस गाडी में चाबी लग जाती हैं, उसे स्टार्ट कर सीधे मंदसौर निकल जाते हैं । आरोपीगण चोरी की गई मोटर साईकिले बेचने के फिराक में थे, लेकिन आरोपी पकडा गये ।
अन्य वारदातें- जिनके विषय में जानकारी प्राप्त की जा रही हैं ।
जप्त मश्रुका-
| क्र. | जप्त वाहन नम्बर | इंजन नम्बर | चेचिस नम्बर | चुराने का स्थान | वाहन का प्रकार |
| 1 | MP43DX5891 | HA11EKG9M02043 | MBLHA111ZG9M32187 | छत्रीपुल रतलाम | हीरो एच एफ डिलक्स |
| 2 | MP14MY8021 | HA11EPK9M05919 | MBLHAW060K9M05068 | नीमच | हीरो एच एफ डिलक्स |
| 3 | MH12JX3809 | HA11EFC9K37089 | MBLHA11EWC9K33611 | नीमच | हीरो एच एफ डिलक्स |
| 4 | MP43DV6559 | HA11EJG9G35953 | MBLHA11ATG9G21777 | दो बत्ती चौराहा | हीरो एच एफ डिलक्स |
सराहनीय भूमिका –– निरीक्षक किशोर पाटनवाला थाना प्रभारी थाना स्टेशन रोड रतलाम, उप.निरी. सचिन डावर, प्र.आर.126 दिलीप दैसाई, प्र.आर.154 शेलेन्द्रसिंह, आर.864 राजेश बक्षी, आर. 597 विजय शेखावत, आर. 217 पवन मेहता, आरक्षक 132 धर्मेन्द्र मईडा, आरक्षक 906 मुकेश कुमावत, आरक्षक 540 राजेन्द्रसिंह चौहान, आर. 686 पारसमल धाकड, आरक्षक 1068 राजुलाल, आर. 82 ललित वर्मा, आर.766 राहुल मारु, आरक्षक 321 टीकमसिंह, आरक्षक 282 मोहम्मद याकुल अली, आरक्षक 718 विजय निनामा

रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



