मुख्यमंत्री ने की रतलाम में सीएम जन सेवा अभियान के सफल क्रियान्वयन की प्रशंसा…

0

News By – नीरज बरमेचा

रतलाम 17 मई 2023 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बुधवार रात्रि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण के क्रियान्वयन की समीक्षा वीसी के माध्यम से की इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी से रतलाम जिले में अभियान के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त करते हुए जिले में जारी अभियान के सफल क्रियान्वयन पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए प्रशंसा की गई मुख्यमंत्री ने खासतौर पर बंटवारा प्रकरणों के तेजी से निराकरण की सराहना की कलेक्टर ने मुख्यमंत्री को बताया कि अभियान के पूर्व से ही जिले में अधिकारियों द्वारा आवेदनों की प्राप्ति तथा उन पर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई थी मुख्यमंत्री ने रतलाम जिले को बधाई दी|