जनसंपर्क में पारस दादा को मिल रहा अपर जनसमर्थन…
रतलाम। 6 नवंबर 2023। कांग्रेस विधायक प्रत्याशी पारस सकलेचा (दादा) का जनसंपर्क कार्यक्रम प्रात 10:00 बजे वार्ड नंबर 39 व 42 में प्रारंभ हुआ। पुर्व उपमहापौर सतीश पुरोहित के घर पर पारस दादा का भव्य स्वागत किया गया। वार्ड 39 में सतीश पुरोहित के घर से जनसंपर्क प्रारंभ किया गया जो पिपली चौक, दो मुंह की बावडी, नगर निगम बैंक कॉलोनी, मोचीपुरा पर समाप्त हुआ। वार्ड नंबर 42 में मोचीपुरा से जैन कॉलोनी, रामदेव जी की घाटी, बागड़ो का वास, मोहन टॉकीज ,इमली वाली गली, सेठ जी का बाजार, जुनी कलाल सैरी, थावरिया बाजार पर संपन्न हुआ।
कांग्रेस विधायक प्रत्याशी पारस सकलेचा दादा का जनसम्पर्क शाम 5:00 बजे वार्ड नंबर 30 -31 में में प्रारंभ हुआ जो मच्छी चौराहा अहिंसा ग्राम से प्रारंभ होकर काजी खान की मस्जिद, रहमत नगर, महावीर नगर, लोटस कॉलोनी, बोहरे की चाल में समापन हुआ।
जिसमें दादा को शहर की जनता ने खूब आशीर्वाद देकर विश्वास दिलाता कि हम आपके साथ हैं। महिलाओं,बुजुर्ग व नोजवानों ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और आशीर्वाद दिया। क्षेत्र की जनता ने जनसंपर्क के दौरान बताया कि
हुम् हमेशा कांग्रेस के स्वतः हैं इस बार भी हम आपको ही वोट देंगे आप निश्चित रहे।
आज इन क्षेत्र में होगा जनसम्पर्क, रात्रि 8 बजे होगी आमसभा
कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा दादा का 7 नवम्बर, 2023 को जनसंपर्क प्रातः 10 बजे वार्ड क्र. 29 में लॉ कॉलेज से प्रारंभ होकर वार्ड के विभिन्न क्षेत्र आनंद – कॉलोनी, समता नगर, पुलिस लाईन, राजस्व नगर, होमगार्ड कॉलोनी, माहेश्वरी प्रोटिन्स, झुग्गी झोपड़ी, साईनाथ कॉलोनी, प्रताप नगर, मंगलम् सिटी, मिड टाउन पर समापन होगा।
रात्रि 8 बजे कस्तूरबा नगर मेन रोड पर पारस दादा के समर्थन में आम सभा होगी।



