News By – Neeraj Barmecha
आज दिनांक 28.05.2025 को पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन मे रतलाम पुलिस एवं शहर के सभी होटल संचालको के मध्य बैठक आयोजित की गई। आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण रखने एवं शहर की सुरक्षा के दृष्टिगत रखते हुए आज होटल/लाज/सराय संचालको की बैठक ली गई जिसमे निरीक्षक स्वराज डाबी थाना प्रभारी स्टेशन रोड, निरीक्षक मुनेंद्र गौतम थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम, निरीक्षक मनीष डावर थाना प्रभारी डीडी नगर रतलाम, उनि अनुराग यादव थाना प्रभारी माणकचौक, एवं शहर के 30 होटल / लॉज संचालक शामिल हुए।
बैठक मे निम्नानुसार निर्देश होटल संचालको को दिये-
01. होटल में ठहरने वालो की जानकारी प्रतिदिन निर्धारित प्रोफार्मा में थाने भेजी जाना सुनिश्चित करेंगे।
02. बिना आईडी कार्ड के कमरा नही दिया जाये। आई डी कार्ड से व्यक्ति की पहचान सत्यापित करे।
03. ठहरे हुए व्यक्तियों मे यदि कोई संदिग्ध हो तो उसकी सुचना पुलिस को दे।
04. नाबालिगो को तस्दीक उपरांत ही ठहरने दे। अनैतिक गतिविधियों पर नजर रखी जाए।
05. होटल परिसर में उचित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए, जिनकी रिकॉर्डिंग कम से कम 30 दिनों तक संरक्षित रखी जाए।
06. होटल स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से किया जाना सुनिश्चित करेंगे।
07. होटल को अपना रिकॉर्ड अपडेट रखना होगा, जिससे पुलिस द्वारा आवश्यकता होने पर चेक किया जा सकेगा।
08. होटल में कोई भी अवैधानिक गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को दी जाए



