News By – नीरज बरमेचा
रक्तदान ही एक ऐसा ऐसा दान है जिसमे जात पात, धर्म जाति नहीं देखा जाता| यह दान हर वर्ग के लोगो को ये एक सूत्र में बाधता है| कुछ समय पहले रक्तदान के लिए लोगो को प्रेरित करना पड़ता था, किन्तु अब धीरे धीरे इस और आम जनता की सजकता बढ़ती हुयी दिखाई देने लगी है| और इस और कई सामाजिक संस्थाओ का विशेष योगदान रहा है|
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी डाॅ. हंसा कीर्ती शाह सहायता ट्रस्ट द्वारा 06 जनवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है| काटजू नगर स्थित शाह हॉस्पिटल में 06 जनवरी रविवार को प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक यह शिविर लगाया जाएगा|
शिविर संचालक डॉ. अमित शाह ने अधिक से अधिक लोगो से रक्तदान के लिए प्रेरित करने एवं रक्तदान करने के लिए आग्रह किया है|