[insta-gallery id="0"]
होम Highlights मार्क जकरबर्ग की सुरक्षा पर बीते साल खर्च हुए 830 करोड़ रुपये,...

मार्क जकरबर्ग की सुरक्षा पर बीते साल खर्च हुए 830 करोड़ रुपये, चार गुना बढ़ा खर्च

0
फाइल फोटो

सोशल मीडिया साइट फसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग की सुरक्षा पर पिछले साल करीब 3 करोड़ डॉलर (830 करोड़ रुपये) खर्च किए गए। 2016 में मार्क की सुरक्षा पर हुए खर्च के मुकाबले यह रकम चार गुना है। सीएनईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के सिक्यॉरिटी एक्सचेंज कमिशन (एसईसी) में फाइलिंग के दौरान फेसबुक ने अपने खर्च से जुड़ी जानकारी साझा की।

फेसबुक ने बताया कि कंपनी ने निजी विमान पर कुल 26 लाख डॉलर खर्च किए हैं, जो पिछले साल खर्च हुए रकम से 15 लाख डॉलर ज्यादा हैं। चार्टर कंपनियों को मिलने वाले विमान के इस खर्च में ईंधन, क्रू और कैटरिंग का खर्च भी शामिल है। फेसबुक पर डेटा चोरी और चुनाव में हस्तक्षेप करने के आरोप के बाद मार्क की सुरक्षा की रकम में बढ़ोत्तरी की गई है।

error: Content is protected !!