[insta-gallery id="0"]
होम रतलाम प्रधानमंत्री आवास बीएलसी घटक के हितग्राहियों को जल्द मिलेगी बकाया किश्त -विधायक...

प्रधानमंत्री आवास बीएलसी घटक के हितग्राहियों को जल्द मिलेगी बकाया किश्त -विधायक काश्यप 

0


प्रधानमंत्री आवास योजना बीएलसी घटक के हितग्राहियों को बकाया किश्त की राशि जल्द ही मिलेगी। एक सप्ताह में हितग्राहियों द्वारा दस्तावेजी प्रक्रिया पूर्ण किए जाने के बाद उनके खातों में राशि डलना आरंभ हो जाएगी। यह आश्वासन विधायक चेतन्य काश्यप ने की किश्ते नहीं मिलने से परेशान ईश्वर नगर एवं बजरंग नगर के हितग्राहियों को दिया।काश्यप ने बताया कि उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को किश्ते नहीं मिलने का मामला विधानसभा में उठाया था। इस पर सरकार ने नगर निगम को बीएलसी घटक के हितग्राहियों के लिए राशि जारी करने की जानकारी दी है। स्थानीय स्तर पर दस्तावेजी कार्यवाही पूर्ण होने के बाद उपरोक्त राशि हितग्राहियों को मिलेगी, इसलिए पात्र हितग्राही अपने दस्तावेज प्रस्तुत कर कार्यवाही पूर्ण करावे। 


काश्यप से इससे पूर्व ईश्वर नगर के  हितग्राहियों ने क्षेत्रीय पार्षद अनिता कटारा तथा बजरंग नगर के हितग्राहियों ने भाजपा झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक निखिल पांचाल,आलोक राठौड एवं रमेश पांचाल के नैतत्व में मुलाकात की। उन्होंने किश्त नहीं मिलने और बारिश में मकान खुले होने से परिवार के समक्ष उपज रही समस्याओं से अवगत कराया। काश्यप से आश्वस्त होने के बाद सभी ने उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

error: Content is protected !!