रतलाम के ब्राह्मण संगठन के रजत जयंती वर्ष पर 16 सितंबर को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह

0

News By – विवेक चौधरी 

रतलाम के ब्राह्मण समाज के संगठन ‘ब्राह्मण समाज छात्रवृति एवं आर्थिक सहायता न्यास’ का इस वर्ष रजत जयंती वर्ष है। संस्था की स्थापना वर्ष 1994 में की गई थी। संस्था स्थापना से पश्चात से ही प्रतिवर्ष निरंतर संस्था ब्राह्मण समाज के प्रतिभावान छात्रो को सम्मानित करती आई है। अपनी स्थापना के इस 25 वें वर्ष में न्यास दिनांक 16 सितंबर 2019 को 25 वां प्रतिभा सम्मान समारोह स्थानीय लॉयन्स हॉल में आयोजित कर रहा है। कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप रजत पदक, प्रमाण पत्र तथा आर्थिक सहायता दी जाएगी। संस्था पूर्व में एक हजार से अधिक योग्य विद्यार्थियों का सम्मान तथा अनेक जरूरतमंद छात्रों को छात्रवृत्ति उपलब्ध करा चुकी है। सोमवार शाम 4 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में कई नामचीन हस्तियां सम्मिलित होंगीं। जिसमे प्रसिद्ध क्रिकेटर एवं पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम कोच तथा 1983 क्रिकेट विश्व कप विजेता भारतीय टीम के मुख्य सदस्य मदनलाल, रमेश मेंदोला विधायक इंदौर, सत्यनारायण सत्तन पूर्व विधायक एवं प्रसिद्ध कवि इंदौर, संजय दीक्षित मेडिकल कॉलेज रतलाम, आनंद पुरोहित अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण संगठन इंदौर प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि उनका प्रयास है कि सर्व ब्राह्मण समाज के प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का समुचित अवसर प्राप्त हो। तथा समाज के अन्य वर्ग भी समान भाव आगे बढ़ सकें यह कोशिश भी की जाएगी। शिक्षा और रोजगारपरक प्रशिक्षणों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
advt.

पूर्व में एक प्रतिभाशाली ब्राह्मण बालक के मेडिकल पढ़ाई में दी गई आर्थिक सहायता का उदाहरण देकर संस्था सदस्यों ने संस्था उद्देश्य को भी स्पष्ट किया। उपरोक्त जानकारी एक प्रेस वार्ता के माध्यम से दी गई। प्रेस वार्ता में संस्था अध्यक्ष डॉ अमर सारस्वत, सचिव सलिल हर्देकर, उपाध्यक्ष शरद चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष अनुराग लोखंडे, सहसचिव सत्येन्द्र जोशी एवं गिरीश सारस्वत, प्रचार सचिव डॉ सुरेश दवे, राजेश तिवारी तथा हर्ष दशोत्तर इत्यादि उपस्थित थे।

advt.