News By – विवेक चौधरी
(www.newsindia365.com) अक्टूबर माह के प्रारंभ से लेकर अंत तक दो बड़े त्योहार दशहरा और दीपावली होने से ट्रेनों में यात्रियों का अतिरिक्त दबाव होगा। जिसके यात्रियों को यात्रा में कष्ट कठिनाई संभावित है। बड़े त्योहार होने से अधिकांश टिकिट पहले ही बुक हो चुके थे। इस बात को ध्यान में रखते हुए ट्रैन में यात्रियों एवं आरक्षण की स्थिति के अनुसार पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से गुजरने वाली 21 जोड़ी ट्रेनों में सामान्य से लेकर वातानुकूलित शयनयान कोच लगाए जाएंगे। अलग अलग ट्रैन के हिसाब से अलग अलग कोच लगाए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए कृपया दिए गए चित्र का अवलोकन करें। इसके साथ ही अनेक हॉलिडे स्पेशल ट्रेन भी चलाई जा रही हैं।