News By – नीरज बरमेचा & विवेक चौधरी
मंगलवार सुबह रतलाम के ग्राम रियावन के एक मरीज के मृत्यु होने और उसे कोरोना संदिग्ध मानकर सैंपल लेने का मामला प्रकाश में आया था। मृत्यु पश्चात परिजनों को आइसोलेट भी किया गया था। इससे मिलता जुलता पुनः एक मामला प्रकाश में आया है। यद्यपि दोनों ही मामले में जिला प्रशासन ने मीडिया को जानकारी दी है। आज बुधवार के मामले में जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रेलवे हॉस्पिटल से रेफर होकर एक 50 वर्षीय महिला को जिला अस्पताल लाया गया था। जिसका गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक जांच के उपरांत उसकी हालत स्थिर होने पर देर रात कोविड- केयर सेंटर में ऑब्जर्वेशन में रखा गया था। आज शाम उस महिला की मृत्यु हो गई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार महिला को बीपी और शुगर की मेडिकल हिस्ट्री थी। फिर भी एहतियात के तौर पर उसका कोविड-19 का सैंपल लिया गया है। उसे कोरोना संदिग्ध मानते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। तथा मृतक महिला के घर के सदस्यों को आइसोलेट किया जा रहा है।