[insta-gallery id="0"]
होम Highlights रतलाम जिला प्रशासन ने बड़ा बदलाव, सुश्री शिराली जैन शहर SDM नियुक्त…

रतलाम जिला प्रशासन ने बड़ा बदलाव, सुश्री शिराली जैन शहर SDM नियुक्त…

0

News By – विवेक चौधरी

रतलाम, 06 जुलाई 2020। रतलाम जिला प्रशासन में महिला अधिकारियों का वर्चस्व बरकरार रहेगा। शहर SDM लक्ष्मी गामड़ के अलीराजपुर स्थानान्तरण होने पर कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर के मध्य नए सिरे से कार्य विभाजन किया गया हैं। संयुक्त कलेक्टर लक्ष्मी गामड़ को भार मुक्त किए जाने पर सुश्री शिराली जैन को रतलाम शहर SDM का दायित्व दिया गया है। एवं जबलपुर से स्थानांतरित होकर डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले ने रतलाम में कार्यभार ग्रहण किया है। एक महिला अधिकारी के जाने के बाद शहर SDM जैसा महत्वपूर्ण पद भी पुनः महिला अधिकारी को ही दिया गया हैं। साथ एक महिला अधिकारी ने भी रतलाम आकर पदभार ग्रहण किया है। सुश्री शिराली जैन अपने मृदु व्यवहार एवं समर्पित कार्यशैली के लिए जानी जाती है।

Join us On WhatsApp
https://chat.whatsapp.com/C1DBVopkTnj6xzEB2OK7KO
समाचारो के अपडेट के लिए ग्रुप को ज्वाइन करे|


Join us On Telegram
https://t.me/newsindia365
समाचारो के अपडेट के लिए ग्रुप को ज्वाइन करे|


error: Content is protected !!