News By – नीरज बरमेचा & विवेक चौधरी
रतलाम, 10 जुलाई 2020। आज फिर अनलॉक 2.0 में कोरोना का धमाका हुआ। जिले में अनलॉक 1 और अनलॉक 2 में लगातार नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं, वो भी अलग अलग जगहों से। अनलॉक में कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सप्ताह में एक दिन के लॉक डाउन की घोषणा भी की है। रतलाम में ही जुलाई माह के 9 दिन में 42 नए केस आए है। जून माह में 121 नए केस आये थे। आज 10 जुलाई को 10 नए केस सामने आए और जिले मे कुल पॉजिटिव केस की संख्या 210 हो गई है। आज मेडिकल कॉलेज लैब के 355 सैंपल में से 6 पॉजिटिव मिले जबकि जिला चिकित्सालय की ट्रोनेट लैब मशीन के 37 सैंपल में से 4 पॉजिटिव सैंपल मिले है।
आज दिनांक में जिले के जो 10 सैंपल पॉजिटिव मिले है, उनमें रतलाम शहर के 6 सैंपल पॉजिटिव, जावरा के 3 और पिपलोदा का 1 सैंपल पॉजिटिव मिला है। रतलाम के राजीव नगर अलकापुरी का 40 वर्षीय पुरुष, दीनदयाल नगर का 34 वर्षीय पुरुष, बग्गी खाना महलवाड़ा (पैलेस रोड) की 30 वर्षीय महिला, मोहन नगर की 32 वर्षीय महिला, इंदिरा नगर का 63 वर्षीय पुरुष और प्रताप नगर का 37 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव आए है। वहीं जावरा के सुतारीपुरा की 25 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय पुरुष तथा पिपलोदा की 36 वर्षीय महिला का सैंपल पॉजिटिव आया है।