News By – विवेक चौधरी
रतलाम, 14 जुलाई 2020। रतलाम में नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला अनवरत जारी है। आज देर रात भी रतलाम के शासकीय मेडिकल कॉलेज की लैब रिपोर्ट में 6 सैंपल पॉजिटिव आये है। आज आये पॉजिटिव में से सैलाना से एक 30 वर्षीय महिला, ताल की 23 वर्षीय महिला तथा 75 वर्षीय महिला, कुम्हार पुरा आलोट की 64 वर्षीय महिला, सदर बाजार रावटी का 18 वर्षीय युवक तथा नाहरपुरा रतलाम की 25 वर्ष की महिला का सैंपल पॉजिटिव मिले है। अब जिले में कुल पॉजिटिव केस 234 हो गए है। तथा जिले के ग्रामीण क्षेत्रो के साथ विभिन्न भागों में संक्रमण का प्रसार हो रहा है। वर्तमान में 50 कन्टेनमेंट एरिया जिले में प्रभावशील है। तथा इन नए मरीजों सहित अभी 46 मरीज उपचाररत है।