News By – विवेक चौधरी
रतलाम, 17 जुलाई 2020। आज फिर 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए। जबकि 8 मरीज स्वस्थ होकर घर गए। नए मरीजों के मिलने का क्रम जारी है तो पुरानो के स्वस्थ होने का भी। आज 12 नए पॉजिटिव मिलने के बाद अब कुल मरीजों की संख्या 260 हो गई है। जबकि 205 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 49 मरीज आज दिनाँक को उपचाररत है। चिन्ता की बात यह है कि अब नए मरीज शहर और जिले के विभिन्न भागों से मिल रहे है। अर्थात अब संक्रमण नई नई जगहों पर पैर पसार है। संक्रमण की गति भी बड़ी है। 30 जून को कुल संक्रमितों की संख्या 158 थी। और मात्र 17 दिन में ही नए 102 मरीज सामने आ गए है।
न्यूज़ इंडिया 365 सभी से अपील करता है कि कृपया प्रशासन की हिदायतों का जिम्मेदारी से पालन करें और मास्क लगाए बिना घर से बाहर ना निकलें। आवश्यक होने पर ही बाहर निकले तथा शारिरीक दूरियां का पालन करें। भीड़ से बचे और जागरूक रहें।