News By – नीरज बरमेचा
रतलाम, 4 अगस्त 2020। पहले जून, फिर जुलाई और अब अगस्त माह में कोरोना वायरस संक्रमण का तेजी से विस्तार हो रहा है। इस जानलेवा संक्रमण के प्रसार में संभ्रात परिवार के सदस्य, व्यवसायीगण भी शिकार बन रहे है। बड़े बंगलो आलीशान मकानों के बाहर कन्टेनमेंट एरिया की निशानी “हरे रंग की नेट” दिखना आम बात होते जा रही है। इसी क्रम में शहर के शास्त्री नगर निवासी सर्वानंद बाज़ार परिवार के एक सदस्य भी पॉजिटिव आये है। लेकिन उसके बावजूद आज सुबह उनका न्यू रोड स्थित संस्थान सर्वानंद बाज़ार खुल गया था। यह बात कोविड टीम एवं प्रशासन के अधिकारियों तक जा पहुँची। जिस पर संज्ञान लिया गया और प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ। प्रशासन की ओर से तहसीलदार गोपाल सोनी ने सर्वानंद बाजार को बंद करवाया। सूत्रों के अनुसार संस्था के कर्मचारियों एवं सदस्यों की कोविड स्क्रीनिंग की जा सकती हैं।