News By – विवेक चौधरी
रतलाम। कोरोना संक्रमण की रफ्तार इस बात से ही समझी जा सकती है कि सितंबर माह के शुरुआती 6 दिन में ही 218 नए पॉजिटिव केस सामने आए है। औसतन 36 केस प्रतिदिन। जबकि इतने ही दिनों में मौत का आँकड़ा 19 से बढ़कर 24 हो गया है। अर्थात 6 दिन में 5 मृत्यु। सैलाना का 42 वर्षीय कोविड-पॉजिटिव पुरुष जिसे विगत 3 सितंबर को भर्ती किया गया था, उसकी 6 सितंबर को मृत्यु हो गई है। कोरोना से सितंबर माह की यह 5 वी मृत्यु है। वहीं आज तक जिले में कुल 1173 पॉजिटिव मामले दर्ज हुए है, जबकि 303 एक्टिव केस है।
कोरोना हेल्थ बुलेटिन – दिनांक 06/09/2020