नवागत DIG पुलिस ने किया SP ऑफिस का निरीक्षण, परिचयात्मक बैठक भी ली…

0

News By – विवेक चौधरी

रतलाम, 1 अक्टूबर 2020। रतलाम रेंज के नवागत उप पुलिस महानिरीक्षक सुशान्त कुमार सक्सेना (IPS) द्वारा आज दिनांक को रतलाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने कार्यालय की हर शाखा मे जाकर कार्य का निरीक्षण किया।

कार्यालय के निरीक्षण उपरांत DIG द्वारा परिचयात्मक बैठक ली गई, जिसमे पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, अति.पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुनील पाटीदार व जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक मे सभी अधिकारियों का परिचय लिया व उनके अनुभाग/थाना क्षेत्र के संबंध मे भौगोलिक स्थिति, अपराध की प्रवृत्ति, क्षेत्र मे आने वाली चुनौती आदि के संबंध मे जानकारी प्राप्त की। जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल व होने वाले आयोजन की जानकारी प्राप्त की, जिले मे कंजर समस्या, अवैध शराब की तस्करी, मादक पदार्थ की तस्करी के क्षेत्र, मानव दुर्व्यापार से संबन्धित थाना क्षेत्रो को जानकारी प्राप्त की व कार्यवाही के निर्देश दिये।

उप पुलिस महानिरीक्षक द्वारा बैठक मे अपने अपने थाना क्षेत्र मे कानून व्यवस्था की स्थिति से संबंध मे सुझाव दिये व क्षेत्र मे कानून व्यवस्था को बनाए रखने हेतु एवं पुलिस का व्यवहार जनता के प्रति अच्छा रखने एवं दुर्व्यवहार न किए जाने के निर्देश दिये। साथ ही साथ विभाग मे COVID-19 के संक्रमण के प्रति सावधानी बरतने, स्वयं को सुरक्षित रखने के साथ साथ अपने परिवार को भी सुरक्षित रखे जाने व 60 वर्ष आयु वाले कर्मचारिओ को विशेष सतर्कता बरतने हेतु सुझाव दिये।