News By – नीरज बरमेचा
दो बत्ती चौराहा से सैलाना बस स्टैण्ड चौराहा के बीच निर्मित सिटी फोरलेन पर सिटी फोरलेन का विधायक चेतन्य काश्यप ने निरीक्षण किया। उन्होंने त्यौहारों को देखते हुए फोरलेन की सेन्ट्रल लाईटिंग तत्काल चालू करने के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर देर शाम सेन्ट्रल लाईटिंग से फोरलेन जगमगा उठा। विधायक काश्यप के साथ निरीक्षण के दौरान पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा एवं भाजपा जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल मौजूद रहे।
फोरलेन के निरीक्षण में अंधेरे की समस्या दूर करने के लिए लाईटिंग चालू करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सिटी इंजीनियर एस.सी. व्यास, सहायक यंत्री श्याम सोनी एवं एम.के. जैन, क्षेत्र के व्यवसायी सुनील मुंजाल, वर्धमान बर्डिया, भुपेन्द्र राणावत, किशोर बोराणा, रमणिक पाटीदार, कमलेश चैरसिया एवं ठेकेदार कंपनी के निलेश पिरोदिया व रूपेश पिरोदिया मौजूद थे।
Now we are on Instagram, Ratlami Fever,
https://instagram.com/ratlamifever?igshid=196f8rir77tmn
Stay Tuned
Join us On WhatsApp
https://chat.whatsapp.com/Jzw2jJdoPyYAgH2aUABF65
समाचारो के अपडेट के लिए ग्रुप को ज्वाइन करे|