03 मई को 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का लगेगा कोविड टीकाकरण…

0

News by – नीरज बरमेचा 

रतलाम 02 मई 2021/ रतलाम जिले में 3 मई सोमवार को 45  वर्ष से अधिक आयु के लोगों का कोविड टीकाकरण किया जाएगा । 3 मई को आयोजित होने वाले सत्र रतलाम शहर के लायंस हॉल रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पावर हाउस रोड रतलाम, अंबेडकर भवन नगर परिषद परिसर आलोट, और रेडक्रॉस सोसायटी परिसर मीटिंग हॉल जावरा पर आयोजित किए जाऐंगे । इन सत्रों में 45  वर्ष से अधिक आयु के लोग अपनी जन्‍म दिनांक दर्शाने वाली आई डी के आधार पर आन स्‍पाट बुकिंग कराकर कोविड का टीकाकरण करा सकेंगें । इसके अतिरिक्‍त न्‍यू कलेक्‍ट्रेट परिसर पर फ्रंटलाईन वर्कर्स को को वैक्‍सीन का दूसरा डोज लगाया जाएगा। उल्‍लेखनीय है कि वर्तमान में प्राप्‍त दिशा निर्देशानुसार 18 से  45 वर्ष आयु समूह के लोगों का टीकाकरण आगामी निर्देश प्राप्‍त होने के उपरांत ही किया जाएगा ।


https://chat.whatsapp.com/LCzvECTAPDkKFxOUPjFWkz
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े