जानिए कौन है वह रतलाम का युवा जिसे मिला है पुलिस अधीक्षक का चार्ज….

0

News By – विवेक चौधरी

रतलाम/अशोकनगर। यह रतलाम के लिए गौरव का विषय है कि यहाँ के एक युवा को मध्यप्रदेश के एक जिले में पुलिस अधीक्षक का चार्ज मिला है। यह युवा अपनी प्रतिभा से अल्प समय में ही प्रगति के पथ पर अग्रसर है। 2016 के बैच के पुलिस अधिकारी एवं रतलाम निवासी युवा अपने प्रशिक्षण काल ​​में उज्जैन जिले के बिड़ला ग्राम में प्रशिक्षु थाना प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा इन्होंने ग्वालियर में नगर पुलिस अधीक्षक तथा भोपाल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन किया हैं। वर्तमान में वे 26 वीं बटालियन गुना के कमांडेंट के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अशोक नगर के पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया के प्रशिक्षण पर हैदराबाद जाने की वजह से रतलाम के युवा IPS अधिकारी रजत सकलेचा को अशोक नगर पुलिस अधीक्षक का चार्ज दिया गया है। रजत सकलेचा आगमी डेढ़ माह के लिए यह दायित्व संभालेंगे। रविवार को रजत सकलेचा ने अपना कार्यभार संभाला और पुलिस विभाग के अधिकारियों से चर्चाकर जिले से संबंधित विभिन्न जानकारियां ली। युवा रजत सकलेचा को अशोकनगर पुलिस अधीक्षक के प्रशिक्षण अवधि तक जिले कानून व्यवस्था का दायित्व संभालना है।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

जिला पुलिस अधीक्षक का दायित्व मिलना एक पुलिस अधिकारी के लिए एक गौरव का विषय होता है। रजत सकलेचा रतलाम के युवा है और उनके पिता नरेश सकलेचा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सेवारत है अतः यह गौरव उनके परिवार के साथ साथ रतलाम के लिए भी है। रजत ने रतलाम के केंद्रीय विद्यालय से अपनी स्कूली शिक्षा तथा इंदौर से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। 2014 में रजत सकलेचा CISF में सहायक कमांडेंट के लिए चयनित हो चुके है लेकिन उनका लक्ष्य पुलिस सेवा ही था और वे 2016 के IPS बन गए। कोरोना काल मे उन्होंने भोपाल के जोन 1 के एएसपी के रूप में सराहनीय सेवाएं दी है।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|