News By – नीरज बरमेचा
रतलाम 12 नवंबर। विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा है कि अवैध कालोनियों एवं निर्माण को कम्पाउंडिंग के नए नियमों एवं अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण के नियमों के तहत् यदि नियमित किया जा सकता है तो इसकी संभावना देखी जानी चाहिए। इस संबंध में उन्होंने कलेक्टर कुमार पुरुषोतम से चर्चा की और कहा कि अवैध कालोनियों में अनावश्यक तोड़फोड़ से पहले यदि उनके नियमितीकरण एवं कम्पाउंडिंग की संभावना हो तो शासन की मंशानुसार इस हेतु एक अवसर दिया जाए।
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

भाजपा मंडल अध्यक्ष निलेश गाँधी के साथ प्रापर्टी व्यवसायियों ने गुरूवार रात विधायक काश्यप से मुलाकात कर इस संदंर्भ में चर्चा की थी। काश्यप ने कलेक्टर से चर्चा में कहा कि अवैध कॉलोनियों में भूखण्ड खरीदने वाले लोगों के हितों पर ध्यान दिया जाए एवं अवैध निर्माण के लिए जिम्मेदार रहे अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही भी की जाए, जिससे भविष्य में शहर में कोई अवैध निर्माण अथवा अवैध कॉलोनी ना बने। इसके लिए ठोस कदम उठाए जाए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झरिया उपस्थित थे|




