News By – नीरज बरमेचा
रतलाम ,21,दिसम्बर| औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह प्रेमसिंह दत्तीगाव ने आज राज्य विधानसभा में विधायक चेतन्य काश्यप को बताया कि रतलाम में प्रस्तावित औद्योगिक निवेश क्षेत्र में लाजिस्टिक् पार्क निर्माण का सुझाव नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को दिया गया है। अथारिटी द्वारा आर्थिक-तकनीकी मूल्यांकन उपरांत आगामी कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी । काश्यप ने मंत्री जी से पूछा था कि मुख्यमंत्री जी ने रतलाम में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र में लाजिस्टिक् पार्क निर्माण के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को जमीन देने की घोषणा की थी , इस कार्य की क्या प्रगति है ?





