विधायक काश्यप एवं मकवाना ने मंडी विस्तारीकृत प्रांगण में किया 415.43 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

रतलाम, ५ फरवरी। महू रोड़ स्थित मुख्य (अनाज) मंडी प्रांगण के विस्तारीकृत प्रांगण में 415.43 लाख के विकास कार्यों का विधायक चेतन्य काश्यप एवं दिलीप मकवाना ने समारोहपूर्वक भूमि पूजन किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा विशेष रूप से उपस्थित थे।

भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक काश्यप ने कहा कि मंडी के विस्तारीकरण का लाभ कृषकों, व्यापारियों एवं आमजन सभी को होगा। मंडी विस्तार की आवश्यकता लगातार बनी रहती है। शहर में भविष्य के मान से मंडी के नए परिसर का विकास करने की योजना पर मंथन हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान मंडी प्रांगण के पास ही उपलब्ध भूमि के अधिग्रहण के प्रयास भी किए जाएंगे ताकि ये मंडी और विशाल रूप ले सके। ग्रामीण विधायक मकवाना ने कहा कि मंडी में व्यापार सुरक्षित रहता है। इसलिए यहां सभी सुविधाएं मिलना जरूरी है। रतलाम मंडी के विस्तारीकृत प्रांगण से सभी वर्ग लाभ प्राप्त करेंगे।


https://chat.whatsapp.com/IzwzhAR1puzDS3xWSSBJrC

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|


कार्यक्रम के आरंभ में मंडी सचिव एम.एस. मूनिया ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन पूर्व मंडी संचालक सुरेन्द्रसिंह भाटी ने किया। आभार सब्जी निलाम मंडी प्रभारी राजेन्द्र व्यास ने माना। इस अवसर पर पूर्व मंडी उपाध्यक्ष भानुप्रतापसिंह सक्तावत, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक पोरवाल, वरिष्ठ नेता मनोहर पोरवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शैरानी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, द ग्रेन मर्चेन्ट एण्ड सीड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेन्द्र चत्तर, रतलाम युवा व्यापारी संघ के अध्यक्ष दिलीप मेहता सहित अन्य नेतागण, मंडी व्यापारी एवं कृषकगण उपस्थित थे। इस मौके पर अतिथिगण द्वारा रतलाम कृषि उपज मंडी समिति द्वारा प्रकाशित कैलेण्डर का विमोचन भी किया गया। भूमि पूजन के बाद विधायक काश्यप एवं मकवाना द्वारा मंडी प्रांगण में व्यापारिक हॉल का भी फीता काटकर लोकार्पण किया गया।


https://chat.whatsapp.com/IzwzhAR1puzDS3xWSSBJrC

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|