एक जिला एक उत्पाद योजना से सुरेश जाट लहसुन आधारित प्रसंस्करण इकाई स्थापित करेंगे

0

News By –  नीरज बरमेचा (93028 24420)

रतलाम 30 मार्च 2022/ रतलाम मुख्यालय पर आयोजित किया गया रोजगार दिवस जिले के हजारों हितग्राहियों के लिए शासन की कल्याणकारी योजनाओं की सौगात लाया। हितग्राहियों को स्वरोजगार के लिए बैंकों के माध्यम से शासन द्वारा ऋण लाभ उपलब्ध कराए गए। एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत लहसुन भी जिले का चयनित उत्पाद है। रोजगार दिवस के अवसर पर एक जिला एक उत्पाद योजना में उद्यानिकी विभाग द्वारा रतलाम मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम मुंदड़ी के युवा सुरेश जाट को 27 लाख रूपए का ऋण लाभ उपलब्ध कराया गया।


https://chat.whatsapp.com/GS8yZcWmVmR096ZPVHsjDo

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|


35 वर्षीय सुरेश जाट मूलतः किसान हैं, वे लहसुन की खेती प्रमुखता से करते हैं। उनका इरादा लहसुन पाउडर, लहसुन पेस्ट और लहसुन की कलियां बनाने की इकाई स्थापित करने का है। इसके लिए पूंजी की आवश्यकता थी, वे अपने स्वयं के स्तर पर इतनी पूंजी जुटा पाने में असमर्थ थे। ऐसे में एक जिला एक उत्पाद योजना उनके काम आई। उद्यानिकी विभाग द्वारा सुरेश का प्रकरण तैयार किया गया। इसके फलस्वरुप बैंक ऑफ बड़ौदा से बुधवार को रोजगार दिवस कार्यक्रम में 27 लाख रूपए का बैंक ऋण लाभ सुरेश को प्रदान किया गया।

शासन द्वारा वित्तीय सहायता के लिए की गई मदद से सुरेश प्रसन्न है। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को धन्यवाद देते है। वे कहते हैं कि अब पूंजी हासिल हो गई है, शीघ्र-अतिशीघ्र अपनी लहसुन प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि रोजगार दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में श्री सुरेश जाट के अलावा ग्राम तालोद तहसील आलोट के श्री महेश शर्मा तथा सैलाना के श्री दीपक पाटीदार को भी लहसुन आधारित प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना के लिए ऋण लाभ उपलब्ध कराया गया। कुल 3 हितग्राहियों को 82 लाख रूपए का ऋण लाभ बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराया गया।


https://chat.whatsapp.com/GS8yZcWmVmR096ZPVHsjDo

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|