News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)
ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत जिले में सभी शासकीय, अशासकीय स्कूलों का समय परिवर्तित
रतलाम 06 अप्रैल 2022/ कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा ग्रीष्म ऋतु के दौरान वर्तमान समय में तापमान में वृद्धि होने से छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की दृष्टि से जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, नवोदय, सीबीएसई शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन का समय परिवर्तित कर प्रातः 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक नियत किया गया है। परीक्षाएं यथासमय संचालित की जाएंगी।
ग्रीष्म के मद्देनजर आंगनवाड़ियों का समय परिवर्तित
रतलाम 06 अप्रैल 2022/ जिले में ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन समय परिवर्तित किया गया है। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब जिले में समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक का रहेगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिका की गतिविधियां पूर्ववत संचालित होंगी।

https://chat.whatsapp.com/GS8yZcWmVmR096ZPVHsjDo
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|