News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)
रतलाम (शनिवार)। शहर की यातायात व्यवस्था लंबे समय से सवालों के कटघरे में खड़ी है। अनियंत्रित एवं अनियोजित यातायात व्यवस्था के चलते हमेशा से ही दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। शनिवार सुबह ही शहर के कुरैशी मंडी क्षेत्र में मदरसे में पढने जा रही एक 12 वर्षीया बालिका दुर्घटना का शिकार बन गई। बालिका मुबेशरा मदरसे जाते समय एक लोडिंग वाहन के चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना इतनी दर्दनाक थी कि बालिका 25-30 फ़ीट दूर तक वाहन के साथ घसीटा गई, जिससे उसकी दुःखद मृत्यु हो गई। उसे बचाने में एक व्यक्ति के भी घायल होने के समाचार है। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगो ने वाहन में तोड़फोड़ कर वाहन चालक के साथ मारपीट की। पोस्टमार्टम के पश्चात बालिका का शव उसके परिवार को सौंपा गया है।
न्यूज़ इंडिया 365 समय समय पर विभिन्न प्लेटफॉर्म पर शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाता रहा है। शहर की सड़कों सहित कॉलोनियों में भी भारी वाहन बेखोफ घूमते देखे जा सकते है। तेज़ हॉर्न एवं बिना साइलेंसर वाली बाइक पर युवाओं के करतब कोई नई बात नहीं है। बंद पड़े ट्रैफिक सिग्नल और रॉंग साइड पर वाहन चलाने वाले रतलाम की पहचान बन गए है। निगम की फल सब्ज़ी ठेले मुक्त शहर के सड़कों वाली योजना फैल नज़र आती है। दुकानों का सामान फुटपाथ पर और वाहन पार्किंग सड़को पर अब आम बात है। बेरिकेट लगे होने के बावजूद जावरा फाटक अंडर ब्रिज पर गलत दिशा से वाहनों का प्रवेश कभी भी देखा जा सकता है। शहर के जिम्मेदारों को इस गंभीर समस्या पर संयुक्त रूप से ठोस प्रयास करने होंगे अन्यथा इस प्रकार की दुर्घटनाएं आए दिन होते रहेंगी।

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|





