कलेक्टर एवं एसपी ने कानून- व्यवस्था की स्थिति का लिया जायजा…

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

रतलाम 11 जून 2022/ नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत नगरीय क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति का अवलोकन करने के लिए कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी एवं जिला पुलिस अधीक्षक  अभिषेक तिवारी ने रतलाम शहर के विभिन्न क्षेत्रों का अवलोकन कर जायजा लिया।

अधिकारीद्वय ने रतलाम नगर के बाजना बस स्टैंड, लक्कड़पीठा, चाँदनी चौक, तोपखाना, गणेश देवरी, धानमण्डी, शहीद चौक, लोकन्द्र टॉकिज, जेल रोड़, कॉलेज रोड़, नगर निगम, छत्रीपुल सहित विभिन्न मार्गो से होते हुए गुज़रे। यहां पर आदर्श आचरण संहिता के तहत किए गए प्रबंधों एवं अन्य स्थितियों का जायजा लिया। इस दौरान अपर कलेक्टर एम.एल. आर्य, एडिशनल एसपी सुनील पाटीदार एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

क्रमांक 101/1156/2022


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|