News By – नीरज बरमेचा
रतलाम 1 जुलाई 2022। नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल एवं सभी 49 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी के समर्थन में अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश नुक्कड़ नाटक से दिया जा रहा हैं। नाटक देखने के लिए जमा लोगों में शामिल माता और बहनों को भाजपा की महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा कमल के फुल की मेहंदी लगाई गई। महिला मोर्चा ने आमजन से शहर विकास के लिए भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान की अपील की।
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन वार्ड क्रक्रमांक 18, 19 एवं 20 में किया गया। उक्त वार्ड में टाटा नगर की गली नंबर 1, 5 व 7 तथा धीरजशाह नगर की गली नंबर 1 व 3 और दीनदयाल नगर क्षेत्र में आयोजित नुक्कड़ नाटक में शामिल युवाओं ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ ही भाजपा शासन काल में हुए विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई। साथ ही बताया कि विकास के जो कार्य शेष बचे रह गए है, उन्हे पूरा करने के लिए नगर में इस बार फिर भाजपा की सरकार बनाना जरूरी है।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल की बेदाग छवि का वर्णन करते हुए पार्षद रहते हुए उनके द्वारा वार्ड में किए गए विकास कार्यों को भी जनता तक पहुंचाया गया। नुक्कड़ नाटक में पटेल ने किस प्रकार से शहर के सबसे उत्कृष्ट बगीचे का निर्माण किया है और आदर्श कम्युनिटी हॉल तैयार कर सौगात दी, यह भी बताया गया। इसके साथ उनके वार्ड की सड़क और स्वच्छता का भी उल्लेख कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की गई। इस दौरान महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राखी व्यास, जया सोमानी, कुसुम सोलंकी, छोटी पंवार, सीमा जोशी, ज्योति सोनी, गीता शर्मा, किरण उपाध्याय, लक्ष्मी मेहता आदि मौजूद रहे।

——————-
- भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल को जनसंपर्क में मिल रहा जनसमर्थन
- वार्ड 19 के मतदाताओं ने किया भव्य स्वागत व सम्मान
रतलाम 1 जुलाई 2022। भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल का जनसंपर्क लगातार जारी है। शुक्रवार को उनके द्वारा वार्ड 19 की पार्षद प्रत्याशी कविता चौहान के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क किया गया। वार्ड में जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की जनता द्वारा पटेल और पार्षद प्रत्याशी को जोरदार स्वागत करते हुए आशीर्वाद दिया गया।
जनसंपर्क की शुरूआत सुबह नागा महाराज आश्रम पर एकत्रीकरण से हुई। यहां से सैनिक कॉलोनी, धीरजशाह नगर गली नंबर 1 व 2 दीनदयाल नगर ई सेक्टर, जी सेक्टर, हिम्मत नगर, ओसवाल नगर, वीआईपी नगर, एफ सेक्टर, त्रिनेत्र महाकाल मंदिर पर समापन। जनसंपर्क के दौरान वार्ड के कई घरों में महापौर और पार्षद प्रत्याशी का स्वागत और सम्मान किया गया। जनसंपर्क के दौरान चुनाव सहप्रभारी जयवंत कोठारी, राजेन्द्र चौहान सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
………..
शनिवार को इन वार्डों में होगा जनसंपर्क
वार्ड-12 में कस्तूरबा नगर में मुख्य मार्ग पर शीतल जल वाली गली पर सुबह 9 बजे एकत्रिकरण होगा। तत्पश्चात राधाकृष्ण मंदिर, नितिन के घर से एमबी नगर, अजय डामोर के घर से प्रकाशजी के घर से गली नंबर 6 महेश शर्माजी, शिव हनुमान मंदिर से जैन मंदिर चौराहा, जगदालेजी की गली से, सेंट्रल प्लाजा से रोटरी गार्डन के पास से अनोखीलालजी दुबे के घर से गली नंबर 4 व 2 से होते हुए बसंत विहार गली नंबर 1 से मुख्य मार्ग होते हुए भगतजी सांकला के यहां समापन।
वार्ड 17 में रामरहीम नगर में सायं 4 बजे एकत्रीकरण पश्चात राम रहीम नगर, ईश्वर नगर मैन रोड, हम्माल कॉलोनी, नाले से मैन रोड, खेतलपुर के बाद वार्ड 11 में भाजपा कार्यालय बोधी स्कूल से प्रारंभ होकर कार्यसिद्ध भैरव मंदिर होते हुए डोंगरे नगर पानी की टंकी से होते हुए दायी तरफ जगदीश टांक की गली से मोहन नगर कुएं वाली रोड से राधा-कृष्ण मंदिर से सिंधी कॉलोनी में गुरूद्वारे होते हुए मुकेश सोनी वाली गली से हठिलेश्वर महादेव होते हुए विनोद करमचंदानी के यहां समापन होगा।
———-
ईश्वर नगर फाटक पर बनेगा अण्डरब्रिज – काश्यप
रतलाम 1 जुलाई 2022। ईश्वर नगर रेलवे फाटक पर आवागमन में परेशान न हो, इसके लिए यहां अण्डरब्रिज स्वीकृत हो गया है। अण्डरब्रिज निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और यह क्षेत्र पटरी पार के क्षेत्र से सीधा जुड़ जाएगा। यह बात विधायक चेतन्य काश्यप ने वार्ड 17 में भाजपा की पार्षद प्रत्याशी अनिता कटारा के चुनाव कार्यालय उदघाटन पश्चात क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन काल के दौरान ईश्वर नगर सहित क्षेत्र के समस्त पिछड़े हिस्सों में विकास कार्य हुए है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रहवासियों को ढाई-ढाई लाख रूपए आवास निर्माण हेतु दिए गए है, जिससे नए आवास बने है और कई परिवारों को जीवन स्तर में सुधार के लिए नया वातावरण मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से भी कई हितग्राही लाभान्वित हुए है। नगर के विकास के लिए पिछड़े 8 वर्षों मंे जो कार्य किए गए है, उन्हें नई गति देने के लिए नगर निगम में भाजपा की परिषद् जरूरी है। काश्यप ने क्षेत्रवासियों से भाजपा के महापौर एवं पार्षद प्रत्याशी के पक्ष में मतदान का आह्वान किया। इस दौरान क्षेत्र की पार्षद प्रत्याशी अनिता कटारा ने भी वार्ड के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ने का संकल्प व्यक्त किया।
———
शनिवार रात तक भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन का करें ऐलान: जिलाध्यक्ष लुनेरा
रतलाम 1 जुलाई 2022। नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशियों के विरूद्ध निर्दलीय चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशी शनिवार रात भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थन का एलान करें। अन्यथा उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी घोषित प्रत्याशियों के विरूद्ध चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशियों के निष्कासन हेतु निर्देश दिए है। निर्दलीय प्रत्याशी यदि भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन का ऐलान नहीं करते है तो उन्हें प्रदेशाध्यक्षजी के निर्देशानुसार पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया जाएगा।
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|





