भाजपा प्रदेशाध्यक्ष शर्मा आज आएंगे रतलाम, नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र का करेंगे विमोचन…

0

News By – नीरज बरमेचा 


रतलाम 5 जुलाई 2022। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा 6 जुलाई को रतलाम आएंगे। वे दोपहर में रूद्र पैलेस पर आयोजित त्रिदेव कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करेंगे। कार्यकर्ता बैठक दोपहर 1.30 बजे आरंभ होगी। शर्मा बैठक पश्चात दोपहर 3.15 बजे पत्रकार बंधुओं के समक्ष रतलाम नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र का विमोचन कर चर्चा करेंगे। जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष शर्मा दोपहर 2.15 बजे बंजली हवाईपट्टी पर उतरेंगे। यहां से वे रूद्र पैलेस पहुंचकर कार्यकर्ता बैठक में शामिल होंगे। पत्रकारों से चर्चा पश्चात शर्मा दोपहर 3.45 बजे बंजली से रवाना होंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल उपस्थित रहेंगे।


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|