किसी और विचारधारा की नगर सरकार बनने पर विकास की गति धीमी पड़ जाएगी – विधायक काश्यप

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम 7 जुलाई 2022।  नगर निगम चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण समय पर आया है। हम लोग विकास की एक नई इबारत लिख रहे है। रतलाम को हमे नगर से महानगर बनाना है। रतलाम को एक बहुत बड़ी उद्योग नगरी बनाना है। इसके लिए हमे रतलाम की नगर सरकार भी भाजपा की चाहिए। यदि किसी और विचारधारा की नगर सरकार यहां बनती है तो तालमेल के अभाव में विकास की गति धीमी पड़ जाएगी। यह बात शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने वार्ड में आयोजित नुक्कड़ सभा में कही।

काश्यप ने भाजपा के महापौर और पार्षद प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 2 में रजनी गोठवाल, वार्ड क्रमांक 4 में शशि दुग्गल, वार्ड क्रमांक 6 में रत्नदीप सिंह और वार्ड क्रमांक 13 में कमल व्यास के समर्थन में सभा को संबोधित किया। इसमें उनके द्वारा भाजपा के द्वारा किस तरह से विकास की परिकल्पना को पूरा किया जा रहा है, इसकी जानकारी भी दी। काश्यप ने बताया कि पीथमपुर इसलिए औद्योगिक नगरी बना क्योकि उसके पास इंदौर जैसा महानगर था। हम भी रतलाम को महानगर बनाने की तरफ आगे बढ रहे है। रतलाम में तैयार हो रहे विशेष निवेश क्षेत्र में राजस्थान की झील रेन वेयर कंपनी के द्वारा स्थान की मांगा गया था जिसकी प्रक्रिया इसी माह पूरी हो जाएगी। उक्त उद्योग के यहां आने से रतलाम के लगभग पांच हजार लोगों को रोजगार मुहैया हो सकेगा। इसके अतिरिक्त उद्योगों से जुडेत्र अन्य प्रकल्पों पर भी चर्चा चल रही है। नुक्कड़ सभा में विधायक काश्यप के साथ क्षेत्र की पार्षद प्रत्याशी, चुनाव संयोजक मनोहर पोरवाल, मंडल प्रभारी विनोद यादव सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|