News By – नीरज बरमेचा
निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, वोट काउंटिंग के लिए करीब 399 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. मतगणना स्थल पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरों से लैस होगा. 85 वार्डों की 2160 ईवीएम मशीनें पुरानी जेल स्थित स्ट्रांग रूम में कड़ी निगरानी में रखी गई हैं. पुरानी जेल के बाहर 3 लेयर में सुरक्षा व्यवस्था की गई है. निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा अन्य किसी व्यक्ति को मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित रहेगा. मतगणना के दौरान मीडिया सेंटर तैयार किया गया है. मीडिया के सभी लोग मीडिया सेंटर तक ही मोबाइल फोन ले जा सकेंगे.
हैकिंक को लेकर कोई शंका न करे- सिंह
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने कहा कि स्ट्रांग रूम के बाहर सभी प्रत्याशियों के एजेंट मौजूद हैं. इसलिए ईवीएम मशीनों की हैकिंग को लेकर कोई शंका नहीं होनी चाहिए. मतगणना स्थल के बाहर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं. पहले चरण में 44 जिलों में 11 नगर निगम, 36 नगरपालिका परिषद और 86 नगर परिषदों में मतगणना होनी है. प्रथम चरण में 11 नगर निगमों में 101 महापौर पद के प्रत्याशी चुनाव में थे. 133 निकायों में 2850 पार्षद के पद के प्रत्याशी हैं. इनमें से 42 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है. बाकी बचे 2808 पद के उम्मीदवार मैदान में हैं. इसके लिए 11 हजार 250 लोगों ने चुनाव लड़ा है.
रतलामी चुनावी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|




